Wednesday, October 21st, 2026

चीन के साथ कमांडर लेवल की बातचीत आज ,एजेंडे में देपसांग, गोगरा हॉट स्प्रिंग

नई दिल्ली
पैंगोंग झील के उत्तरी और दक्षिणी किनारों से सैनिकों एवं हथियारों को हटाने का काम पूरा हो चुका है। भारत और चीन के बीच आज एक और दौर की कमांडर लेवल की मीटिंग होगी। बातचीत में पूर्वी लद्दाख में हॉट स्प्रिंग्स, गोगरा और देपसांग क्षेत्रों से भी सैनिकों को हटाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। 10वें दौर की यह कोर कमांडर लेवल की बातचीत वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC)पर चीन की तरफ मोल्दो सीमा प्वाइंट पर सुबह 10 बजे शुरू होगी। पैंगोंग झील क्षेत्र से सैन्य वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों पक्षों के बीच वरिष्ठ अधिकारी स्तर पर यह पहली वार्ता होगी। वार्ता में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व लेफ्टिनेंट जनरल पीजीके मेनन करेंगे जो लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर हैं। वहीं, चीनी पक्ष का नेतृत्व मेजर जनरल लिउ लिन करेंगे जो चीनी सेना के दक्षिणी शिनजियांग सैन्य जिले के कमांडर हैं।

10वें दौर की वार्ता

बहरहाल, सीमा पर तनाव को लेकर आज भारत-चीन में कमांडर स्तर की 10वें दौर की बातचीत होने वाली है. आज की इस वार्ता का एजेंडा गोगरा हॉट स्प्रिंग और देपसांग हैं. चीनी कमांडर से विचार-विमर्श के दौरान भारतीय पक्ष की अगुवाई कोर कमांडर पीजेके मेनन और आईटीबीपी के आईजी दीपम सेठ करेंगे. सीमा पर तनाव को खत्म करने के लिए होने वाली यह वार्ता सुबह 10 बजे शुरू होगी.

क्या होगा एजेंडा

पैंगोंग लेक पर डिसएंगेजमेंट पूरा होने के बाद अब भविष्य के कदमों के लेकर चर्चा की जाएगी. दोनों देशों के बीच शनिवार को होने वाली इस मीटिंग में गोगरा हॉट स्प्रिंग और देपसांग में डिसएंगेजमेंट की प्रक्रिया पर बातचीत की जाएगी. इस बैठक में पैंगोंग के बाद तनाव के अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की जाएगी.

इससे पहले, रक्षा मंत्री राजनाथ पहले ही बता चुके हैं कि लाइन ऑफ एक्चुल कंट्रोल (LAC) के साथ-साथ अन्य मसलों पर भी चर्चा की जाएगी. उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि भारत ने इन वार्ताओं के दौरान कुछ भी स्वीकार नहीं किया है.

 

#कमांडर लेवल

Source : Agency

पाठको की राय